Header Ads

Header ADS

क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने खरीद दरौली घाट पर बनकर तैयार पीपा पुल का फीता काट कर किया उद्घाटन


 सिकन्दरपुर, (बलिया) खरीद दरौली के मध्य बनकर तैयार हुए पीपा पुल का उद्घाटन सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने समारोह फीता काटकर किया। पीपा पुल का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पीपा पुल का निर्माण हो जाने से 2 प्रांतों के लोगों के व्यवसायिक अवसर भी बढ़ेंगे, साथ ही साथ दोनों प्रांतों के लोगों के बीच भाईचारा भी बढ़ेगा। बताया कि वर्तमान में जो सरकार केंद्र में तथा प्रदेश में चल रही है उस सरकार का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों तथा उनके विकास पर नहीं है। समाजवादी पार्टी की सरकार में पक्का पुल पास कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया था, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है पक्का पुल के निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हालांकि सरकार की लचर व्यवस्था के चलते पीपा पुल का निर्माण में देरी हुई है, लेकिन ठेकेदार सुनिल राय की तत्परता के द्वारा इस पीपा पुल का निर्माण हो सका है, जिससे कि दोनों प्रांतों में आवागमन सुगम हुआ है। एई क्षितिज जायसवाल, जेई शैलेंद्र कुमार, डा. मदन राय, अननत मिश्रा, सोमेंद्र राय, पवन राय, धनंजय सिंह, देवनारायण यादव, भीम यादव, कृष्णा कुमार यादव उर्फ बूढ़ा, देवी यादव, भीषम यादव,मनोज  यादव, शिवजी यादव, मनोहर मिश्रा, सुनिल राय,महरी यादव,त्रिलोकी पूर्व प्रधान,डब्लू नेता,रवि नेता,राजकुमार यादव,अमरेश यादव,अरुण पहलवान, बिजलेश प्रधान,मान सिंह यादव,सुनील यादव,संजय मैनेजर,नसीम, नेमूउल्लाह कुरेशी, शंभू नाथ शर्मा नौशाद सिद्दीकी, धर्मेंद्र यादव,रमेश यादव, राजविजय यादव आदी मौजूद रहे। अध्यक्षता दिवान जी व संचालन शिवजी यादव।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.