Header Ads

Header ADS

थाना मनियर के ककरघट्टा रिगवन मठिया बहदुरा गांव में चौपाल लगा कर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा हेतु दी गई जानकारी


 मनियर(बलिया)श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज- 5 .0 के अंतर्गत थाना मनियर  के ककरघट्टा, रिगवन मठिया, बहदुरा, गांव में पुलिस द्वारा एक चौपाल आयोजित किया गया। इस में ग्राम प्रधान,आशा बहू तथा आंगनवाड़ी की मौजूदगी में  महिला सशक्तिकरण तथा महिला सुरक्षा अभियान के तहत उनसे संबंधित समस्याओं के निदान हेतु अभियान चलाकर महिलाओं,  बच्चियों व बुजुर्ग महिलाओं को जागरुक किया गया।

 साथ ही महिला आरक्षी शिखा मिश्रा व महिला आरक्षी अर्चना उप निरीक्षक संजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र कुमर,हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल रणविजय, कांस्टेबल अंबुज साहू, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं तथा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न कानूनों से भलीभांति अवगत कराया गया।


 बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य विवेक एवं संयम से काम लेते हुए अपनी सुरक्षा करें तथा जरूरत के अनुसार डायल 112,1076,1090 ,102,108,1098,एल्डर हेल्पलाइन नंबर - 14567 में फोन करके मदद प्राप्त करें। साइबर क्राइम के सम्बंध में बताया गया एवं साइबर ठगों से सावधान रहते हुए किसी प्रकार के लिंक, अनचाही कॉल्स रिसीव न करने की सलाह दी गई। साथ ही ऐसे कॉल के सम्बंध में तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 डायल कर सूचना दें।


रिपोर्ट - शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

No comments

Powered by Blogger.